{"_id":"57963fe64f1c1b2d6421e279","slug":"the-problems-of-marginal-performance-at-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यालय में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
तामली के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीमांत तामली क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम जेएस राठौर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। जिला पंचायत सदस्य बसंत पुनेठा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि तल्लादेश क्षेत्र में मोबाइल सुविधा के लिए टावर लगाया जाए।
उप तहसील का निर्माण किए जाने, धौन-सल्ली और सिमल्टा-कांडा मोटर मार्ग में डामरीकरण किए जाने, नई सड़कों की स्वीकृति दिए जाने, तामली, पोलप और मंच क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई के लिए नलकूप की व्यवस्था करने, क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत करने, स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्रों में स्टाफ की तैनाती करने, जीआईसी मंच में प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने के साथ ही ग्राम पंचायत मौनपोखरी और भंडारबोरा के तोकों में विद्युत व्यवस्था सुचारु किए जाने की मांगें प्रमुखता से उठाई। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान देवकी देवी, सरस्वती देवी, दलीप सिंह महर, ललिता देवी, बची सिंह भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन