लोहाघाट(चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के ग्राम प्रधानों का एक दिनी प्रशिक्षण संपन्न हुआ। ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल की अध्यक्षता और सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय आर्या के संचालन में बीडीओ केके पांडेय ने नव निर्वाचित प्रधानों को पंचायती राज एक्ट और अन्य कार्यक्रमों की सिलसिलेवार जानकारी दी।
बाराकोट में ग्राम प्रधानों की कुल 67 सीटें हैं, लेकिन सूंगरखाल और नदेड़ा सीट के खाली रहने से अभी 65 प्रधान ही काम कर रहे हैं। उन्होंने राज वित्त, तेरहवां वित्त, खुली बैठकों के आयोजन, सूचना का अधिकार, मुख्यमंत्री पोर्टल सहित कई कार्यों की जानकारी दी। वरिष्ठ सहायक हिमांशु ने सूचना के अधिकार, मनरेगा के समन्वयक एसके गुप्ता ने मनरेगा के कामकाज के संचालन की जानकारी दी। संवाद