{"_id":"596ba0934f1c1be1788b4634","slug":"the-place-where-he-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी रये जागी जागी रय...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जी रये जागी जागी रय...
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में हरेले से भाई का सिर पूजती बहन
- फोटो : अमर उजाला
हरेला पर्व परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के सिर पर हरेला रख कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कहा जी रये जागी जागी रये, अकाश जस उच्च, धरती जस चाकव है जाये, स्याले क जस बुद्धि, सूरज जस तराण है जो, सिल पिसी भात खाये, जांठि टेकि भैर जाये, दूब जसी फैल जाये, जी रये जागी रये, दिन बार बनी रये।
पुरोहितों ने यजमानों के घर घर जाकर हरेला बांटा और आशीर्वाद दिया। पंडित दिनेश चंद्र तिवारी ने बताया कि हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है। इस दिन से हिंदूओं के पवित्र सावन माह की शुरुआत होती है।