फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The other day the picket-performance

दूसरे दिन भी हुआ छात्रसंघ का धरना-प्रदर्शन

Thu, 03 Dec 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन

खाली पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर छात्रसंघ का धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने धरना स्थल पर मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


बीएससी में गणित, बीए में शिक्षा के प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने, पुस्तकालय अध्यक्ष की तैनाती करने, क्रीड़ा अधिकारी को बदलने और विश्वविद्यालय स्तर के कार्यों के लिए महाविद्यालय में कैंप कार्यालय खोलने या वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर छात्रसंघ ने बुधवार से आंदोलन की राह पकड़ी है। छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर धरना जारी रखा।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने कहा कि शुक्रवार तक मांगों पर अमल नहीं हुआ तो शनिवार से उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष के अलावा उप सचिव राजकिशोर भंडारी, छात्रा उपाध्यक्ष कोमल टम्टा, किरन भंडारी, कविता जोशी, पूर्व उप सचिव दीपक बेलवाल, लक्ष्मी नायक, नवीन कुमार, मुकेश बिष्ट, नरेंद्र मेहरा, मयंक पंत, आकाश पाटनी, उमेश चंद, प्रमोद कोठारी, दीपक कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed