फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The officials listened to the problems of the villagers by organizing a Chaupal.

Champawat News: चौपाल लगाकर अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Sat, 22 Nov 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 22 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The officials listened to the problems of the villagers by organizing a Chaupal.
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी गांव में ग्रामीणों को जानकारियां देते विभगीय अ​धिकारी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड के रायनगर चौड़ी गांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी हरीश लाल कोहली के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने आधार शिविर लगाने, जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा करने, पेंशन आदि समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कृषि विभाग ने ट्रैक्टर और कटिंग मशीन संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने उन्नत प्रजाति के बीज जबकि खाद्य विभाग ने नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया व जरूरी दस्तावेज के बारे में बताया। वहां पूर्व प्रधान जितेंद्र राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता बिष्ट, प्रीति तिवारी, आकाश सिंह, स्वाति कुशवाह, मंजू राय, संगीता, माया राय, बीना गहतोड़ी, मनोज शाह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed