{"_id":"583efff74f1c1bb61fde6c78","slug":"the-notification-of-the-vacant-posts-of-panchayat-elections-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के रिक्त पदों में उप चुनाव की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के रिक्त पदों में उप चुनाव की अधिसूचना जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायतों में विभिन्न कारणों से रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा.अहमद इकबाल ने अधिसूचना और समय सारणी जारी करने के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में पांच से 18 दिसंबर तक आदर्श आचरण संहित प्रभावी कर दी है।
जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि बाराकोट विकासखंड में गल्लागांव, पाटी में विरोली, वारसौ तथा कनवाड़, लोहाघाट में कोट और मंगोली तथा चंपावत में पोथ, मनिहारगोठ, डांडामल्ला, कफल्टामल्ला और गैड़ाख्याली के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र पांच और छह दिसंबर को जमा किए जा सकेंगे, नाम निर्देशन पत्रों की जांच सात दिसंबर को, नाम वापसी आठ दिसंबर को की जा सकेगी तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन नौ दिसंबर को होने के साथ मतदान 16 दिसंबर और मतगणना 18 दिसंबर को की जाएगी।