{"_id":"57924da44f1c1b7a41c4c3dc","slug":"the-new-colony-was-rapid-erosion-goth-tourists-sarda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानीगोठ नईबस्ती की ओर तेजी से कटाव कर रही शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानीगोठ नईबस्ती की ओर तेजी से कटाव कर रही शारदा
टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
सैलानीगोठ नईबस्ती की ओर तेजी से कटाव कर रही शारदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शारदा का रुख सैलानीगोठ ग्राम सभा के नई बस्ती गांव की ओर मुड़ रहा है। नदी से गांव की करीब तीस मीटर से ज्यादा भूमि शारदा में समा चुकी है। तेजी से हो रहे भूकटाव से ग्रामीण दहशत में हैं। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने एनएचपीसी के इंजीनियरों के साथ मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।
एनएचपीसी पावर चैनल पार बसे सैलानीगोठ ग्रामसभा के नईबस्ती गांव की ओर शारदा कटाव कर रही है। गांव के शिवालय से सेना की ऑफिसर्स कालोनी तक करीब एक किमी. के दायरे में नदी गांव की ओर तीस मीटर से ज्यादा भूकटाव कर चुकी है। एसडीएम ने एनएचपीसी के इंजीनियरों के साथ मौका मुआयना किया।
एसडीएम ने बताया कि एनएचपीसी प्रशासन को जल्द कटाव रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। प्रधान बसंत राय ने बताया कि एक सप्ताह में ग्रामीणों की कई एकड़ भूमि शारदा के कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। ग्राम प्रधान हरीश हैसियत ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज शीघ्र बचाव कार्य शुरू करने की मांग उठाई है।