{"_id":"57ed54cc4f1c1b7927574a17","slug":"the-municipality-members-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी सातों निर्वाचित सभासदों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी सातों निर्वाचित सभासदों ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सदस्यों ने दिए त्यागपत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय की नगर पालिका के सभी सातों निर्वाचित सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा दो नामित सदस्यों ने भी त्यागपत्र दिया है। बृहस्पतिवार को इन सदस्यों ने अपना इस्तीफा अधिशासी अधिकारी, पालिकाध्यक्ष और जिलाधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन
इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया है। इससे पहले सदस्यों ने नगर पालिका कार्यालय परिसर के सामने प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए इस पत्र को शासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
चंपावत में मई 2013 को नगर पालिका बोर्ड का पहली बार गठन हुआ था। बोर्ड में सात निर्वाचित सदस्य थे। अनीता प्रहरी, शकुंतला गोस्वामी, कलावती, दीपक तड़ागी, प्रकाशनाथ, गिरीश पांडेय और नरेश जोशी के अलावा 9 नामित सदस्यों में से दो नामित सदस्य सूरज प्रहरी और नंदन तड़ागी ने भी इस्तीफे दिए।
विज्ञापन
सभासद नरेश जोशी पालिका में मौजूद नहीं थे। अलबत्ता ईओ अभिनव कुमार ने नरेश जोशी के इस्तीफे की पुष्टि की। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने सभासदों से मंत्रणा किए बगैर विकास कार्यों को कराने और उनके क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि इस साल 9 मार्च और 29 मार्च को अवस्थापना तथा राज्य वित्त से संबंधित कार्यों की निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन इनमें से कई काम अब तक शुरू नहीं किए गए। 14वें वित्त से बिजली और सफाई उपकरण सभासदों की अनुमति के बगैर निविदा आमंत्रित कराई गई। बाद में ये सभासद एसडीएम सीमा विश्वकर्मा से मिले।