फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The movement of the people of Premnagar Patan brought fruit

Champawat News: रंग लाया प्रेमनगर पाटन के लोगों का आंदोलन

Thu, 12 Jun 2025 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Jun 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
The movement of the people of Premnagar Patan brought fruit
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के ग्राम सभा पाटन पाटनी के प्रेमनगर तोक के लोगों का आंदोलन रंग ला गया है। जल संस्थान ने हर घर नल हर घर जल पेयजल योजना का कार्य शुरू कर दिया है। योजना का कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए जल्द कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने के लिए कोई भी सरकारी पेयजल योजना न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जल संस्थान की ओर से प्रेमनगर में हर घर नल हर घर जल योजना प्रस्तावित कर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया था लेकिन फिर काम रोक दिया गया था। योजना का निर्माण कार्य अधूरा होने पर कुछ दिन पूर्व प्रेमनगर के ग्रामीणों ने योजना में हो रही देरी के खिलाफ जल संस्थान के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम नीतू डांगर को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग और पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जल संस्थान को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जल संस्थान ने ट्यूबवेल भवन निर्माण के लिए लोडर मशीन लगाकर भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जल संस्थान का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि पेयजल योजना के अंतर्गत ट्यूबवेल भवन की खोदाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही अन्य निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा, इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed