फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The meeting went on for one and a half hours inconclusive regarding the Dharamshala dispute

धर्मशाला विवाद को लेकर बेनतीजा रही डेढ़ घंटे तक चली बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The meeting went on for one and a half hours inconclusive regarding the Dharamshala dispute
लोहाघाट में आमरण अनशन में बैठे स्वामी ऋषेश्वरानंद के धरने को समर्थन देते विभिन्न स्थानों से आए स? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर स्थित ऋषेश्वर मंदिर में निर्माणाधीन धर्मशाला को लेकर ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति शिवालय लोहाघाट और स्वामी मोहनानंद के बीच चल रहे विवाद के समाधान के लिए करीब डेढ घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही। बुधवार को प्रशासन, मंदिर समिति, स्वामी के बीच मंदिर विवाद के समाधान के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोक झोंक भी हुई।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति और स्वामी की ओर से अपना पक्ष रखा गया। स्वामी मोहनानंद ने ऋषेश्वर मंदिर में निर्माणाधीन धर्मशाला पर मंदिर समिति की ओर से कब्जा करने का आरोप लगाया। साथ ही गीता भवन का नाम बदलकर ऋषेश्वर भवन करने पर कड़ी आपत्ति जताई। स्वामी ने चेतावनी दी कि यदि मंदिर समिति नौ अगस्त को धर्मशाला का उद्घाटन करती है तो वह मंदिर परिसर में आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने स्वामी मोहनानंद के आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि धर्मशाला पर किसी का कब्जा नहीं है। धर्मशाला को 12 गांवों, नगर और अन्य क्षेत्रों, जन प्रतिनिधियों के सहयोग से बनाया जा रहा है। इसमें 12 गांव सहित नगर क्षेत्र के लोगों का अधिकार है। बैठक में मौजूद मेहता के अलावा देवडांगर व अन्य लोगों ने बाबा के आरोपों को गलत बताते हुए नौ अगस्त को हर हाल में उद्घाटन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने बताया कि मंदिर के उद्घाटन को लेकर अभी तक प्रशासन को लिखित तौर पर कोई जानकारी नहीं है। आवेदन आने के बाद कोरोना नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रशासन की ओर से सीओ अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार विजय गोस्वामी, पाटी के नायब तहसीलदार सचिन कुमार, एसओ मनीष खत्री तथा नगर समिति अध्यक्ष कैलाश बगौली, प्रकाश राय, सतीश चंद्र पांडेय, दिनेश सिंह ढेक, पदमादत्त पुनेठा, डा.महेश ढेक, कुलदीप सिंह देव, गिरीश कुंवर, पूरन उप्रेती, महेश सुतेड़ी, सचिन जोशी, दिवान सिंह ढेक, भरत गिरि, वासुदेवानंद गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed