{"_id":"64ee1e2ad3c743cd3a0f1036","slug":"the-meeting-held-regarding-the-organization-of-the-story-remained-inconclusive-champawat-news-c-229-1-shld1009-1575-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बेनतीजा रही कथा के आयोजन को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बेनतीजा रही कथा के आयोजन को लेकर हुई बैठक
Tue, 29 Aug 2023 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर कथा के आयोजन को लेकर प्रशासन की मौजूदगी बैठक हुई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में मंदिर के बाबा के नहीं आने से कोई निर्णय नहीं निकल पाया।
मंगलवार को वन पंचायत सभागार में एसडीएम रिंकू बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने एक सितंबर से भागवत कथा के आयोजन को लेकर चर्चा की। लोगों का कहना था कि लंबे समय से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में कथा का होता आया है। इस बार विवाद के चलते असमंजस हो गया है। लोगों ने कहा कि कथा के आयोजन को लेकर बाबा को भी बैठक में आना चाहिए था। लोगों ने एसडीएम से समाधान की मांग उठाई।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन ने ऋषेश्वर मंदिर में कथा के आयोजन को लेकर किसी को भी अनुमति नहीं दी है। कानून व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। शांति पूर्वक कथा के आयोजन को लेकर सभी पक्षों को बुलाया गया था। लोगों ने प्रशासन से उम्मीद करते हुए इसका समाधान निकालने की मांग की। इस मौके पर बीडीओ अशोक अधिकारी, सीओ विपिन पंत, तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसओ मनीष खत्री, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह मेहता, सतीश पांडेय, नवीन मुरारी, भूपाल सिंह मेहता, बृजेश माहरा, महेश सुतेड़ी, सुरेंद्र सिंह ढेक, गिरीश सिंह कुंवर, कुलदीप सिंह देव, राजकिशोर साह, डीडी पांडेय, राजू गड़कोटी, गोविंद बोहरा, दिनेश ढेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
शांति भंग की आशंका पर 14 को नोटिस
लोहाघाट (चंपावत)। भागवत कथा के आयोजन को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने 14 लोगों को नोटिस जारी कर 30 अगस्त को उनकी अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट रिंकू बिष्ट ने बताया कि भागवत कथा के आयोजन पर शांति भंग की आशंका और पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार दीवान सिंह ढेक, राजेंद्र पुनेठा, प्रकाश राय, कैलाश चंद्र बगौली, राम सिंह ढेक, सुरेश सिंह ढेक, गिरीश कुंवर, शिवराज सिंह बिष्ट, महेश डांगी, नारायण सिंह पुजारी, किशोर पुनेठा, बृजेश महरा, पूरन चंद्र उप्रेती, प्रकाश चंद्र पुनेठा को 107/116 सीआरपीसी के नोटिस जारी किए हैं। संवाद
बाक्स
कार्यकारी अध्यक्ष दीवान ने दिया इस्तीफा
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर प्रबंधन समिति के नए कार्यकारी अध्यक्ष देव डांगर दीवान सिंह ढेक ने समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ढेक ने ऋषेश्वर मंदिर समिति के संरक्षक मंडल को भेजे इस्तीफे में कहा कि वह देव कार्य और निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण अपने पद से न्याय नहीं कर पा रहे हैं। जिससे वह इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने इसके लिए ऋषेश्वर प्रबंधन समिति, एसडीएम और पुलिस को पत्र भेजा है। संवाद