फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The Mahatma Gandhi statue of miscreants unmasked

शरारती तत्वों ने बेपर्दा की महात्मा गांधी की प्रतिमा 

Mon, 10 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 10 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The Mahatma Gandhi statue of miscreants unmasked
चंपावत में अनावरण के बगैर शरारती तत्वों द्वारा बेपर्दा की गई गांधी की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला मुख्यालय में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को लोकार्पण से पूर्व ही शरारती तत्वों ने बेपर्दा कर दिया है। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है। बताते चलें कि जिला मुख्यालय में गांधी जी की प्रतिमा स्थापना के लिए विधायक हेमेश खर्कवाल की ओर से पांच लाख रुपये की विधायक निधि दी गई है। गांधी की प्रतिमा का अनावरण बीते दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन होना था। लेकिन उस दिन पालिकाध्यक्ष, डीएम और विधायक के क्षेत्र में न रहने के कारण प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका था। पालिका की ओर से एक चादर की सहायता से महात्मा गांधी की प्रतिमा को ढंका गया था। जिसे किसी शरारती तत्व ने खींच लिया है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण के लिए जल्द ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed