{"_id":"57fd18434f1c1bc67b28e6f0","slug":"the-lovers-ate-poison-lover-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत के पचनई गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे प्रेमी युवक की मौत हो गई है, जबकि प्रेमिका की हालत खतरे से बाहर है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है और परिजनों के शादी से मना करने पर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक युवक रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पचनई (चंपावत) निवासी राजेंद्र सिंह (22) पुत्र सोहन सिंह सोमवार शाम परिजनों को खटोली में आयोजित भगवती मेले में जाने की बात कह कर घर से निकला, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। सुबह राजेंद्र के घर के पास एक किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां राजेंद्र अचेत अवस्था में पड़ा था और पास में एक किशोरी बदहवास हालात में थी।
घटना स्थल के पास नुवान की खाली शीशी और गिलास रखा था। आनन-फानन में गांव के लोग दोनों को 108 आपात वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्साधिकारी डा. घनश्याम तिवारी ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के बाद किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। युवक और किशोरी के परिजनों ने इन दोनों के बीच प्रेम संबंध के बारे में पहले से कोई जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
इधर, पुलिस के मुताबिक पूछताछ में किशोरी ने बताया कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध थे। मृतक राजेंद्र सोमवार रात खटोली मेले से किशोरी को अपने घर ले जाने के लिए ले गया, लेकिन परिजनों के डर से वे खेत में ही बैठ कर बातें करने लगे। नुवान की शीशी राजेंद्र पहले से ही अपने साथ लाया था।
किशोरी के मुताबिक राजेंद्र अपने परिजनों को प्रेम संबंध के बारे में बता चुका था, लेकिन उसके परिजनों ने शादी कराने से मना कर दिया। इसके बाद ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि घटना स्थल चल्थी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत होने से चल्थी चौकी पुलिस मामले की छानबीन करेगी।