फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The lock is hanging in the primary school of Punauli for three days

पुनौली के प्राइमरी स्कूल में तीन दिन से लटका है ताला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The lock is hanging in the primary school of Punauli for three days
तीन दिन से बंद पुनौली राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर के बाहर विरोध जताते अभिभावक। संवाद न्यूज ए? - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी के प्राथमिक विद्यालय पुनौली में तीन दिनों से ताला लटका है। बच्चों की पढ़ाई बाधित होने से परेशान अभिभावकों ने बुधवार को बंद स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पाटी ब्लॉक का पुनौली प्राइमरी स्कूल पांच सितंबर से बंद है। इस स्कूल में 15 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। स्कूल बंद होने की वजह पता नहीं लगने पर अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्कूल का अविलंब संचालन कराने की मांग की। इस दौरान सुरेश जोशी, प्रकाश चंद्र, भुवन चंद्र, ममता देवी, पूजा जोशी, विद्या देवी, कांता प्रसाद, नरेश चंद्र, जगदीश चंद्र, सुनीता देवी आदि थे।
विज्ञापन

इस स्कूल में दो शिक्षकों में से एक अन्यत्र संबद्ध है जबकि दूसरा शिक्षक तबियत खराब होने से अवकाश पर है। इस वजह से स्कूल बंद था। नजदीक के विद्यालय से शिक्षक को यहां भेजकर जल्द से जल्द संचालित कराया जाएगा। -भारत जोशी, खंड शिक्षाधिकारी, पाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed