{"_id":"698b67b78b504f678a0c96d3","slug":"the-last-rites-of-the-rajput-regiments-havaldar-were-performed-with-military-honours-tanakpur-news-c-229-1-alm1003-135407-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सैन्य सम्मान के साथ हुआ राजपूत रेजिमेंट के हवलदार का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सैन्य सम्मान के साथ हुआ राजपूत रेजिमेंट के हवलदार का अंतिम संस्कार
Tue, 10 Feb 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में शारदा तट पर सेना के अधिकारी दिवंगत हवलदार के पार्थिव शरार पर पुष्प चक्र चढ़ाते। स्
बनबसा (चंपावत)। सेना के दिवंगत हवलदार हरीश चंद का मंगलवार बनबसा के शारदा तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीती नौ फरवरी की रात हवलदार का गढ़ीगोठ स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह अवकाश पर घर आए हुए थे।
मंगलवार को अंतिम संस्कार से पूर्व बनबसा सेना छावनी स्थित 26 राजपूत रेजिमेंट के सीओ कर्नल आकाश अशोक तापड़िया सेना मेडल की ओर से दिवंगत सैनिक के पार्थिव शरीर पर उनके प्रतिनिधि सूबेदार जय सिंह ने पुष्प चक्र पढ़ाया। चिता को मुखाग्नि दिवंगत जवान के ताऊ खीम चंद और चाचा हर्ष बहादुर चंद ने दी।
अंतिम संस्कार में एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट जसोवंता सेनापति, बनबसा थाने के एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व सैनिक पुष्कर दत्त कापड़ी, प्रधान भरत प्रसाद, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, हवलदार बलबीर चंद, कैप्टन लक्ष्मण चंद के अलावा बड़ी संख्या में गढ़ीगोठ के ग्रामीण मौजूद रहे।