फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The kid made a panic elephants

कठौती में हाथियों ने मचाया आतंक

Sat, 13 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 13 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

दूरस्थ डांडा-ककनई क्षेत्र के मैदानी इलाके कठौती तोक में हाथियों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। साथ ही हाथियों के झुंड ने यहां की फसल को बुरी तरह से तबाह कर दिया है। ग्रामीणों ने हाथियों से बचाव को जरूरी कदम उठाने के साथ ही पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान मोहन सिंह मेहरा ने बताया कि यहां कठौती तोक में बीती रात हाथियों के झुंड ने आतंक मचाया। ये हाथी कलौनियां के जंगल से इस इलाके में घुसे होंगे। हाथियों की हुंकार से लोग दहशत हैं। वहीं, गेहूं की खड़ी फसल भी बुरी तरह तबाह हुई है। ग्रामीण मान सिंह, बची सिंह, हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह आदि के खेतों की 100 नाली से अधिक गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने समुचित आर्थिक मदद देने के साथ ही वन्य जंतु संरक्षण विभाग से सुरक्षागत चौकी बनाने का आग्रह भी किया है। वन विभाग ने विभागीय टीम भेज जरूरी कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed