{"_id":"0fc31e36f334adf05bd5e8a22fb88827","slug":"the-immediate-relief-to-the-victims-including-rations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों को राशन सहित फौरी राहत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों को राशन सहित फौरी राहत दी
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Sat, 02 May 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार रात अंधड़ से हुए नुकसान का विधायक हेमेश खर्कवाल और डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जायजा लिया। गढ़ीगोठ, मझगांव क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को सर्वे के तुरंत बाद मुआवजा देने का भरोसा दिया है। अलबत्ता फौरी तौर पर पीड़ित लोगों को राशन, क्षतिग्रस्त झालों में बिछाने को प्लास्टिक पन्नियां दीं।
विज्ञापन
डीएम ने ग्रामीणों से आवासों और गोशालाओं में गिरे पेड़ों को काटकर अलग जमा करने को कहा। वन विभाग को ग्रामीणों की मदद के निर्देश दिए। मानकों के तहत शासन से मिलने वाली राहत राशि जल्द पीड़ितों को दी जाएगी। मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट, प्रधान अरुण कुमार, सुरेश उप्रेती, सुरेश खर्कवाल, रमेश चंद, कपिल भार्गव, कुंदन बिष्ट, अनिल चौधरी, टीटू भट्ट, जावेद खान, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं प्रशासन की टीम भजनपुर, बमनपुरी, बनबसा और पचपकरिया क्षेत्र में सर्वे का आकलन कर रही है। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में गठित ये टीम अपनी रिपोर्ट डीएम को देगी। बताया गया कि अंधड़ से हुए नुकसान के पीड़ितों रविवार को चेक वितरित किए जाएंगे। वहीं दो दिन पूर्व अंधड़ में पेड़ गिरने से भजनपुर निवासी हसी चंद (50) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी छाती में चोट आई है।
विज्ञापन
जीआईसी के कमरों की छत उखड़ी
चंपावत। अंधड़ से दूरदराज के गांवों में भारी नुकसान हुआ है। मंच जीआईसी की तीन कमरों की छत उखड़ गई हैं। कालेज प्रशासन ने नुकसान की जानकारी शिक्षा अधिकारियों को दी है। इन कमरों में कक्षाओं का संचालन नहीं हो सकेगा। वहीं धौन के पास एक कैलाश नाम के शख्स के होटल मेें भारी पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। अलबत्ता काफी नुकसान हुआ है। अमोड़ी, छतकोट में कई मकानों की छत और लिंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बिजली विभाग को 40 लाख से अधिक का नुकसान
चंपावत/बनबसा। अंधड़ से विद्युत विभाग को खासा नुकसान हुआ है। अधिशासी अभियंता चंदन बसनेत ने बताया कि जिलेभर में तकरीबन 40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। सबसे ज्यादा नुकसान बनबसा क्षेत्र में हुआ है। पुल्ला फीडर में सात डबल पोल और पुल्ला-पाटी फीडर में एक एलटी लाइन के 12 पोल धराशायी हुए हैं। एसडीओ बीएम भट्ट ने बताया कि क्षतिग्रस्त विद्युत तारों और पोलों को बिछाने में अभी भी खासा समय लगने का अनुमान बताया जा रहा है।