फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The human right Commission taem

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने किया मुआयना

Thu, 02 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 02 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
The human right Commission taem
मानवाधिकार आयोग ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य पूर्व न्यायाधीश डी मुरुगेशन ने जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज मुहैय्या कराने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का मुआयना करते हुए उन्होंने अस्पताल की कमियों को दूर करने के साथ ही रोगियों के लिए बाहर से दवा नहीं लिखने के निर्देश दिए। मानसिक रूप से बीमार लोगों के परीक्षण के लिए अलग कक्ष स्थापित करने की हिदायत दी। जस्टिस मुरुगेशन ने डॉक्टरों और मरीजों के कक्षों का भी मुआयना किया।

विज्ञापन


सीएमएस एसबी ओली और सर्जन आरपी खंडूरी ने आवासीय भवनों के तीन साल से काम ठप होने, ब्लड बैंक के न होने, डॉक्टर, स्टाफ की कमी सहित अस्पताल की खामियों की जानकारी दी। कहा कि इस बारे में अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रतिवेदन आयोग को दिया गया है। एनएचआरसी सदस्य ने सरकारी स्कूलों में कम हो रही छात्र संख्या पर चिंता जताई। डीईओ सत्यनारायण ने परीक्षाफल, आधारभूत ढांचा, एमडीएम आदि की जानकारी दी। जवाहर नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं से आयोग संतुष्ट दिखा।
विज्ञापन


कोतवाली में पत्रावलियों के रखरखाव पर पुलिस विभाग को शाबाशी मिली। अलबत्ता पुलिस से पीड़ित को तेजी से इंसाफ दिलाने को कहा गया। जीआईसी तिराहे की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण करते हुए नियमित अंतराल में चेकिंग के निर्देश डीएसओ को दिए। आयोग की टीम के साथ डीएम डॉ. अहमद इकबाल, सीडीओ हरगोविंद भट्ट, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीओ विमल आचार्य, डीएसओ एसएल आर्य, डीपीओ शैली प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। शक्तिपुर बुंगा आंगनबाड़ी केंद्र के मुआयने के दौरान आयोग ने यहां की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कहा कि केंद्रों का अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से मुआयना न करने से व्यवस्था गड़बड़ा रही है। केंद्रों के औचक मुआयने के साथ ही कुक्ड फूड, बच्चों के हेल्थ कार्ड, सफाई आदि की जांच करने के जस्टिस मुरुगेशन ने निर्देश बाल विकास अधिकारी को दिए। वहीं चाय फैक्ट्री का भी मुआयना किया गया। चाय बोर्ड के जिला प्रबंधक डेसमंड ने चाय के उत्पादन की प्रक्रिया और इससे यहां मिले रोजगार की जानकारी दी।


लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने अधिकारियों की टीम के साथ बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय, जीजीआईसी, न्यायिक बंदीगृह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोग  के सदस्य एके जैन को प्रधानाध्यापक प्रदीप कर्नाटक और समन्वयक गोविंद बोहरा ने विद्यालय में चलाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। जीजीआईसी में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने आयोग के सदस्य को निरीक्षण कराया। न्यायिक बंदीगृह में विचाराधीन कैदी उत्तम सिंह, सुनील, अतुल, चांद मोहम्मद, सुनीता, गीता देवी आदि ने उन्हें दूषित पानी मिलने की शिकायत की।


कैदी आषीश धस्माना ने जेल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की। आयोग के सदस्य ने अधिकारियों को कैदियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डा.विनोद टोलिया और सीएमएस मंजीत सिंह ने जानकारियां दी। इस दौरान थाने का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जेएस राठौर, एसडीएम पाटी निर्मला बिष्ट, तहसीलदार नीलू चावला, डीडीओ विवेक उपाध्याय आदि अधिकारी साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed