फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The Harela Club's Uttarayani festival has begun with a colorful start in champawat

Champawat News: हरेला कलब के उत्तरायणी कौतिक का रंगारंग आगाज, शारदा घाट से नगर में निकाली भव्य कलश यात्रा

Thu, 15 Jan 2026 02:08 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 15 Jan 2026 02:08 PM IST
सार

टनकपुर में हरेला क्लब के 20वां दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ शारदा घाट से गांधी मैदान तक भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन
The Harela Club's Uttarayani festival has begun with a colorful start in champawat
टनकपुर के गांधी मैदान में आयोजित उत्तरायणी कौतिक के पहले दिन प्रस्तुति देता छोलिया नृत्य दल। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंपावत जिले के टनकपुर में हरेला क्लब की ओर से 20वां दो दिनी उत्तरायणी कौतिक का शारदा घाट से गांधी मैदान तक भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कौतिक में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

विज्ञापन

बुधवार सुबह पूर्व शारदा घाट से महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में शारदा का जल लेकर गांधी मैदान तक कलश यात्रा निकाली। इसमें ढोल नगाड़ों के साथ छोलिया नृत्य दल और स्कूली बच्चे शामिल रहे। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। समाजसेवी धर्मानंद पांडेय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि शिक्षाविद समाजसेवी डाॅ. मदन महर ने दीप जलाकर कौतिक का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

इसके बाद पंखुड़ी थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा के दल नायक अशोक सिंह खड़का के नेतृत्व में कलाकारों ने एक के बाद एक प्रस्तुति से धमाल मचाया। कुमाऊंनी लोक गायक भुवन पांडेय ने ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ की हवा ठंडी... आदि गीतों से समा बांधा। गायक राजेंद्र सिंह अधिकारी ने नी भुलूं म्यारा दादा आपन पहाड़.. गीत से पहाड़ से तराई में आकर बसे लोगों को पहाड़ की याद दिलाई। स्थानीय कलाकारों ने एकल, समूह गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्लब अध्यक्ष अजय गुरुरानी, डीडी भट्ट, अजय देऊपा, अनिल गड़कोटी, नवीन जुकरिया, एमएम जोशी, धर्मेंद्र चंद, मदन बोहरा, डीएस धामी, विद्या जुकरिया, शांति भट्ट, हेमा वर्मा, हंसा जोशी, रीता कलखुड़िया, दीपा नरियाल आदि थे।

निर्धन मूल की कन्या का कराया गया विवाह

उत्तरायणी कौतिक के शुभ अवसर पर निर्धन कन्या का विवाह कराया गया। यूपी के लखीमपुर और नगर के घसियारामंडी स्थित मामा बलवीर निषाद के घर पर रह रही निर्धन कन्या आशा का इलाहाबाद के अरुण के साथ विवाह कराया गया। क्लब ने बताया कि पहली बार यह पहल की गई जिसमें चार आवेदन आए थे लेकिन तीन आवेदन क्लब के नियमों को पूरे नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed