फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The government did not listen to a voice of the people

अदखंडी गांव के लोगों की आवाज किसी सरकार ने नहीं सुनी 

Tue, 17 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 17 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
The government did not listen to a voice of the people
रोड नहीं तो वोट नहीं - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के ग्राम अदखंडी के ग्रामीणों ने इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार का एलान किया है। कहा कि रोड की मांग को कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक गुहार लगाने के बावजूद कोई प्रगति नहीं होने से ग्रामीण आहत हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण बबलू जोशी, पंकज तिवारी, रमेश चंद्र जोशी, दीपक जोशी, अशोक जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, सुरेश सिंह, रमेश चंद्र जोशी, बसंत बल्लभ जोशी, भुवन जोशी, पवन तिवारी, सच्चू जोशी का कहना है कि उनके गांव से मुख्य सड़क डोबाभागू तक आने के लिए दो किमी की उबड़-खाबड़ चढ़ाई पार करनी पड़ती है। सड़क न होने से डोली से लाते हुए कई बीमार रास्ते में दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को रोड तक लाना भी मुश्किल है। बताया कि 10 साल पहले गांव की आबादी करीब 500 थी, लेकिन रोड न होने से लोग लगातार लोहाघाट, खटीमा, टनकपुर आदि क्षेत्रों में पलायन कर रहे हैं। अब यहां महज 23 परिवार के 200 लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण कृषि योग्य जमीन को सड़क सुविधा न होने के कारण बंजर छोड़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हर सरकार ने उन्हें रोड का सपना तो दिखाया, मगर इसे पूरा नहीं किया। इसके चलते अब ग्रामीण रोड न बनने के विरोध में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed