{"_id":"68e2abd49dd5293f3408e724","slug":"the-gear-box-of-the-pithoragarh-depot-bus-broke-down-causing-inconvenience-to-passengers-champawat-news-c-229-1-shld1026-130358-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पिथौरागढ़ डिपो की बस का गियर बॉक्स टूटा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पिथौरागढ़ डिपो की बस का गियर बॉक्स टूटा, यात्री परेशान
Sun, 05 Oct 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत रोडवेज स्टेशन में खराब पड़ी रोडवेज बस। संवाद
चंपावत। पिथौरागढ़ डिपो की बस चंपावत रोडवेज स्टेशन पहुंचने से पहले ही खराब हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गियर बॉक्स टूटने के कारण बस को खींच कर चंपावत स्टेशन लाया गया।
शनिवार दोपहर को पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07 पी ए4202) देहरादून से यात्रियों को लेकर चंपावत की तरफ आ रही थी। इस दौरान फुलारा गांव के पास अचानक बस खराब हो गई। चालक चंदू ने बस स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन बस का गियर बॉक्स टूटने से बस आगे नहीं बढ़ पाई। ऐसे में बस को ठीक करना उनके लिए संभव नहीं था। बस में सवार 15 से अधिक यात्री परेशान होने लगे।
इसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बसों में सभी यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। बाद में खराब बस को स्टोर वाहन से खींचकर रोडवेज स्टेशन तक लाया गया। चालक ने बताया कि गियर बॉक्स आने के बाद बस को पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा। पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि बस को ठीक कराया जा रहा है। संवाद