फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The folk artists from one presentation

लोक कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

Fri, 26 Aug 2016 10:23 PM IST
लोहाघाट/श्रीरीठा साहिब (चंपावत)
लोहाघाट/श्रीरीठा साहिब (चंपावत) Updated Fri, 26 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
The folk artists from one presentation
लोक कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां - फोटो : अमर उजाला
भिंगराड़ा में ऐड़ी बालकृष्ण मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष मुकेश महराना ने मेले के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृृत किया। रात्रि में खटीमा से आए पुष्कर महर एंड पार्टी के कलाकारों के अलावा स्थानीय और लधिया घाटी के विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने किया। इससे पहले समिति की ओर से मुकेश महराना, प्रकाश शर्मा, गिरीश भट्ट, ग्राम प्रधान धर्मानंद, टीकाराम जोशी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर में रातभर भजन कीर्तन का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


लधिया घाटी समेत नैनीताल जिले के लगे गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। इतने बड़े मेले में कहीं भी शौचालय, मूत्रालय, चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं थी। मंदिर कमेटी का कहना है कि मेले के व्यापक स्वरूप को देखते हुए अब बगैर सरकारी इमदाद के मेले की व्यवस्था करना असंभव होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed