{"_id":"583f012a4f1c1bb61fde6c82","slug":"the-first-painting-in-the-spirit-of-kalakot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला में कालाकोट की भावना प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला में कालाकोट की भावना प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
सीआरसी रावल गांव में सपनों की उडान के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड बाराकोट के सीआरसी रावलगांव में सपनों की उड़ान कार्यक्रम में छात्राें की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
जूनियर वर्ग में कालाकोट और प्राथमिक में गल्लागांव के बच्चे छाए रहे। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। डोबाभागू के प्रधानाचार्य पीपी मिश्रा की अध्यक्षता और सीआरसी समन्वयक आरपी कालाकोटी के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक अजय चौबे ने सपनों की उड़ान के कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
इस मौके में कालाकोट विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक स्तर की शैक्षिक नाटक प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गल्लागांव और उच्च प्राथमिक स्तर में कालाकोट की टीम प्रथम रही। चित्रकला में कालाकोट की भावना टम्टा प्रथम, तनुजा तड़ागी द्वितीय और प्रदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
सामान्य ज्ञान उच्च प्राथमिक में राहुल तड़ागी, पंकज सिंह, मनोज जोशी, प्राथमिक स्तर में रविंद्र कुमार, प्रकाश सिंह बोहरा, सूरज जोशी, विज्ञान गणित क्विज में जूनियर हाईस्कूल कालाकोट, उच्च प्राथमिक विद्यालय इजड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौमाना कमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्रतियोगिताओं के आयोजन में मौके पर भगवती आर्या, सुनीता कालाकोटी, भगवती भट्ट, ममता जोशी, चंद्र मोहन पांडेय, महेंद्र अधिकारी, पंकज कुमार, भुवन नाथ आदि ने सहयोग किया।