{"_id":"2e5176a0c2bc5baeb91a4fe8192f07a2","slug":"the-fifth-group-consists-of-elderly-aged-badrinath-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजर्गों का पांचवां दल बदरीनाथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजर्गों का पांचवां दल बदरीनाथ रवाना
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से तीर्थयात्रियों का पांचवां दल शुक्रवार को बद्रीनाथ रवाना हो गया। ‘हमारे बुजुर्ग, हमारे तीर्थ’ योजना के तहत जारी इस तीर्थयात्रा में 17 महिलाओं सहित कुल 37 बुजुर्ग शामिल हैं। जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन
यह दल बदरीनाथ धाम की यात्रा कर 23 जून को वापस आएगा। टीम के साथ प्रशिक्षत गाइड भी भेजे गए हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि अब तक जिले से कुल 142 बुजुर्ग यात्रा कर चुके हैं। जिले से 625 बुजुर्गों को बद्रीनाथ अथवा गंगोत्री यात्रा कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। वहीं 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ 50 प्रतिशत खर्चे पर एक सहायक को ले जाने की व्यवस्था भी है। जबकि पति-पत्नी दोनों के यात्रा में जाने पर एक की उम्र 65 से कम होने पर भी यात्रा की सुविधा है।
विज्ञापन