फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The fair is a good medium to connect the youth with science and technological innovation.

Champawat News: मेला युवाओं को विज्ञान, तकनीकी नवाचार से जोड़ने का अच्छा माध्यम

Fri, 07 Nov 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 07 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
The fair is a good medium to connect the youth with science and technological innovation.
चंपावत गोरलचौड़ मैदान में पुस्तक मेले का शुभारंभ करती जिला प्रभारी मंत्री। संवाद
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी और पुस्तक मेले का शुभारंभ प्रभारी जिला मंत्री रेखा आर्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह मेला राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और पठन संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन

उन्होंने मेले का निरीक्षण कर कहा कि पुस्तकों में ज्ञान का भंडार होता है। सोशल मीडिया के जमाने में बच्चों को पढ़ने की प्रवृत्ति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्कूली बच्चों से पुस्तक मेले का लाभ लेने की अपील की। मेले में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों ने अपने स्टॉल लगाए। इनमें नेशनल बुक ट्रस्ट, किताबघर प्रकाशन, सीमैप, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल, यूकॉस्ट आदि तकनीकी और वैज्ञानिक संस्थाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

वहां भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता गौरव पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को खेलते देख वॉलीबाल खेलने लगी मंत्री

मेले के उद्घाटन के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री ने एनएच किनारे कुछ बच्चों को नेट पर वॉलीबाल खेलते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाईं। मंत्री ने अपना काफिला रुकवाकर बच्चों के साथ कुछ देर तक वॉलीबाल खेला और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया।

जीजीआईसी में शिक्षकों की कमी को किया जाएगा पूरा
जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकार वार्ता में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि जीजीआईसी में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान उनके पास अन्य कई जिम्मेदारियां थीं। ऐसे में जिला प्रशासन से लगातार आपदा का अपडेट लेती रहीं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक रोजगार युवाओं को भाजपा शासन काल में मिला है। इनवेस्टर समिट से निवेश बढ़ाने का काम प्रदेश में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed