फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The drinking water problem of Kimtoli-Khalgarh will be overcome

दूर होगी किमतोली-खालगढ़ की पेयजल समस्या!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The drinking water problem of Kimtoli-Khalgarh will be overcome
लोहाघाट ब्लॉक के घटगढ़ के पेयजल स्रोत का मुआयना करते जल संस्थान के एई पवन बिष्ट और ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक के किमतोली-खालगढ़ क्षेत्र के पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को उम्मीद की किरण नजर आई है। इस क्षेत्र की पेयजल योजना के लिए एक स्रोत निरीक्षण में शुरुआती तौर पर उपयुक्त पाया गया। अलबत्ता अब एक माह बाद इस स्रोत का फिर से मुआयना कर जल स्तर का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

गुमदेश क्षेत्र के किमतोली-खालगढ़ इलाके में अभी कोई सरकारी पेयजल योजना नहीं है। पानी के लिए गांव के एक हजार से अधिक लोग चंद हैंडपंपों के अलावा नौलों और धारों पर आश्रित रहते हैं। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के लिए जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना के निर्माण के लिए स्रोत का मुआयना किया गया। जल संस्थान के एई पवन बिष्ट ने घटगाड़ पेयजल स्रोत का ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। शुरुआती तौर पर पर्याप्त पानी होने के बाद एक माह फिर से इसका मुआयना किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान सविता अधिकारी, बीडीसी देवेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता माधो सिंह अधिकारी, नारायण सिंह, मोहित पांडेय, हीरा सिंह अधिकारी, शिवराज, मिलाप सिंह अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed