{"_id":"57603a8a4f1c1bc61011b815","slug":"the-doctor-and-the-movement-continues-to-anm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर और एएनएम के लिए दिया आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर और एएनएम के लिए दिया आंदोलन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर और एएनएम के लिए दिया आंदोलन जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीठासाहिब क्षेत्र के एकमात्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ा मेहता में डॉक्टर और एएनएम की तैनाती को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ामेहता में डॉक्टर और एएनएम की नियुक्ति की मांग उठाई। बाद में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.विनोद टोलिया की ओर से अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती करने तथा एएनएम की नियुक्ति होने पर प्राथमिकता के आधार पर चौड़ामेहता में तैनाती का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र की करीब चालीस हजार की आबादी में केवल चौड़ामेहता में एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जिसका संचालन केवल फार्मेसिस्ट के सहारे किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरे दिन धरने में बैठने वालों में लक्ष्मण सिंह मेहता, राकेश जोशी, प्रमोद बडेला, सूरज बोहरा, मुकेश बोहरा, किशोर बोहरा, बृजेश बिष्ट, अनिल बोहरा, दीपक, संदीप, लक्ष्मण कुमार, रमेश परवाल, खीमानंद जोशी आदि शामिल रहे। जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह ने बताया कि जल्द एएनएम की तैनाती न होने की सूरत में ग्रामीण फिर से आंदोलन करने को विवश होंगे।