{"_id":"69fb80150aff5f6cc4012629","slug":"the-dm-inspected-the-warehouse-champawat-news-c-229-1-cpt1009-138801-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: डीएम ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: डीएम ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Wed, 06 May 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 06 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बुधवार को किए गए निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों और अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली की स्वयं जांच की। निरीक्षण के दौरान एडीएम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह, भाजपा से नंदन तड़ागी और कांग्रेस से मनीष महर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन