फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The district plans to complete the construction work time

जिला योजना में पुराने कार्य समय से पूरा करें

Sat, 18 Jun 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 18 Jun 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
The district plans to complete the construction work time
जिला योजना में पुराने कार्य समय से पूरा करें - फोटो : अमर उजाला

 डीएम डा.अहमद इकबाल ने जिला योजना के अंतर्गत विगत वर्ष में संचालित कार्यों पर विशेष फोकस रखते हुए समय से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिला योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने संचालित योजनाओं के अनुसार ही वित्तीय वर्ष 2016-17 में परिव्यय का प्रावधान करने तथा धनराशि अवशेष होने पर ही नई योजनाएं प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि अवमुक्त करने के उपरांत निर्माण कार्यों की हस्तांतरण प्रक्रिया तक स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश समस्त विभागीय अधिकारियों को दिए। 

विज्ञापन


डीएम ने निर्माण एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निमार्ण कार्य तय समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कई विभागीय कार्यों के अभी तक लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम ने आगामी दो माह में सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कृषि, उद्यान, डेजयरी, मत्स्य तथा पशुपालन विभागों को आपस में समन्वय बनाकर प्रभावी ढंग से योजनाओं का संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों के कम निरीक्षण करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए दिए गये लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ हरगोविंद भट्ट, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय, ृअर्थ एवं संख्याधिकारी एलएम जोशी, डीएचओ एचसी तिवारी, सीएओ आरएल चंद्रवाल, सीईओ एनसी पाठक, डीपीआरओ सुरेश बैनी, ईई जल संस्थान पीसी करगेती, एसीएमओ डा. रश्मि पंत, सहायक जिला उद्योग बीसी जोशी, पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, डीओ पीआरडी हरीश जोशी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed