{"_id":"3e89648f7895b5556df59e89ca9cdf53","slug":"the-district-commissioner-of-kumaon-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं कमिश्नर ने किया तहसील का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं कमिश्नर ने किया तहसील का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं कमिश्नर अवनेंद्र सिंह नयाल ने शनिवार को तहसील का निरीक्षण कर एसडीएम नरेश दुर्गापाल को उचित दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आगामी पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर नयाल शनिवार सुबह यहां पहुंचे और पहले मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी और पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष पं.भुवन चंद्र पांडेय ने धाम की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश कम होने से मेले के दौरान पेयजल की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में पहले से ही पेयजल की समस्या से निपटने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर ने एसडीएम दुर्गापाल से आगामी पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और श्रद्धालुओं के हितों के अनुरूप व्यवस्थाएं निर्धारित करने को कहा। बाद में नयाल ने तहसील का निरीक्षण किया। एसडीएम कार्यालय के अभिलेखों को देखा और लंबित वादों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ आरएस रौतेला भी मौजूद थे।
विज्ञापन