फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The dispute between the director and the employees did not stop

Champawat News: थम नहीं रहा निदेशक और कर्मचारियों के बीच उपजा विवाद

Tue, 23 May 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 23 May 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
The dispute between the director and the employees did not stop
सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते इंजीनियरिंग कॉलेज के दैनिक कर्मचारी। संवा
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल और दैनिक कर्मचारियों के बीच उपजा विवाद थम नहीं रहा है। निदेशक पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने निदेशक पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग उठाई है। इधर, निदेशक डॉ. अग्रवाल ने आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उनका कहना है कि सेवा ने निकाले गए फैकल्टी और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करत हुए हाथापाई का प्रयास किया। इसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक और कुछ कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद गत दिनों इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस तक पहुंच गए। निदेशक डॉ. अग्रवाल ने गेस्ट फैकल्टी अलप सिंह महर, दैनिक कर्मचारी तनुजा महर और मोहित गड़कोटी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उनकी सेवा समाप्त की है। इसके विरोध में मंगलवार को निकाले गए कर्मचारियों के समर्थक कर्मचारी न सिर्फ कार्य बहिष्कार पर रहे बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सेवा से निकाले गए फैकल्टी अलप सिंह महर, मोहित गड़कोटी, तनुजा महर के अलावा मनीष चंद, मनोज शर्मा, अनिल वाल्मीकि, हेम पोखरिया, मोनू, हरीश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

इधर, निदेशक डॉ. अग्रवाल का कहना है कि सेवा से निकाले गए गेस्ट फैकल्टी और दैनिक कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर के अंदर उनके साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई का प्रयास किया, जो सीसी कैमरे में भी कैद है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो बर्ताव हुआ है उससे क्षुब्ध हूं और ऐसी स्थिति में संस्थान में पद पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed