{"_id":"5788e10c4f1c1b737e13dc7d","slug":"the-disposal-of-public-grievances-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की शिकायतों का 15 दिन में करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की शिकायतों का 15 दिन में करें निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
जनता की शिकायतों का 15 दिन में करें निस्तारण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों से जनता, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 15 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। काम में किसी प्रकार की देर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि खाद्य गोदामों पर राशन तौल कर ही लिया जाए। तौलकर ही सस्ता गल्ला विक्रेताओ को उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने नगर निकायों की समीक्षा करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में किसी भी प्रकार की गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एआरटीओ की कार्यशैली पर सख्त नाराजगी जताई। डीएम ने राजस्व, पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान खनन, वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने व्यापार मंडल के सहयोग से बाजार में सीसीटीवी लगाने को कहा। उन्होंने आबकारी विभाग को मदिरा दुकानों में किसी प्रकार की ओवर रेट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम जेएस राठौर, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, निर्मला बिष्ट, सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार नीलू चावला सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।