{"_id":"56fea8444f1c1bbc35f00107","slug":"the-devotees-of-the-goddess","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए देवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए देवी के दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
नेपाल पहुंचे पूर्णागिरि के भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के दर्शनार्थियों की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को पहुंचे। रविवार को सरकारी अवकाश के कारण शनिवार की शाम से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इधर फोर्स की कमी को दूर करने के लिए मेला क्षेत्र में एक प्लाटून महिला पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
होली के अगले दिन से शुरू हुए मां पूर्णागिरि धाम के मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को भी करीब 20 हजार से ज्याद भक्त देवी के दर्शन को पहुंचे। पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजारों मेें भी पूर्णागिरि मेले के चलते खासी रौनक बनी हुई है।
विज्ञापन
उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से भक्तजन न सिर्फ रोडवेज की बसों और ट्रेनों से देवी के दर्शन को पहुंच रहे हैं, बल्कि निजी वाहनों के अलावा साइकिलों से भी मां पूर्णागिरि के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं है। टनकपुर से लेकर पूर्णागिरि धाम तक समूचा क्षेत्र मां के जयकारों से भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ आरएस रौतेला ने शुक्रवार को भी मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने बताया कि फोर्स की कमी के कारण व्यवस्था बनाने में दिक्कत आ रही है, लेकिन अब मुख्य मंदिर में पीएससी की 31वीं बटालियन की महिला विंग का फोर्स मिला है जिसे मुख्य मंदिर में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पीएससी का महिला फोर्स मिलने से मुख्य मंदिर में दर्शन की व्यवस्था सुधरेगी।
टनकपुर (चंपावत)। बरेली के वानी ब्रेड ग्रुप द्वारा मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को मुफ्त ब्रेड और रस के पैकेट बांटे जा रहे हैं। कंपनी के सेल्स मैनेजर संजीव पाठक ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य मां पूर्णागिरि के दर्शन को आने वाले यात्रियों की सेवा करना है।
उन्होंने बताया कि कंपनी पिछले सात दिनों से भक्तों को ब्रेड और रस के पैकेट मुफ्त बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रों में भी कंपनी ने पूरे नौ दिनों तक श्रद्धालुओं का अपना उत्पाद नि:शुल्क बांटने का निर्णय लिया है। इस मौके पर कंपनी के स्थानीय डीलर खीमराज चंद, गुलाटी आदि मौजूद थे।