फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The demonstration against the anti-labor policies

श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 02 Sep 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
The demonstration against the anti-labor policies
श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ हुआ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। श्रम विरोधी नीतियों और ट्रेड यूनियन की देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में आशा वर्कर्स, रोडवेज कर्मियों और बीएसएनएल के ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत कर्मियों ने हड़ताल की। लोहाघाट में रोडवेज कर्मी अपराह्न एक बजे काम पर लौट आए।

 चंपावत में आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन और आशा वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने के बाद इन कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। कर्मियों ने न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये देने, आईसीडीएस के बजट में की गई कटौती वापस लेने, मजदूर विरोधी श्रम कानून रद्द करने की मांग की। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष दीपा पांडेय के नेतृत्व में शशिप्रभा, विमला पनेरू पुष्पा खर्कवाल, सुनीता जोशी, कमला बिष्ट, उमा त्रिपाठी, लीलावती, लक्ष्मी रैंसवाल, कविता भट्ट, प्रेमलता, उमा फर्त्याल सहित ढेरों लोग शामिल थे।
विज्ञापन


आशा वर्कर्स संगठन की जिलाध्यक्ष सरोज पुनेठा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि सीएम हरीश रावत ने हर महीने दो हजार रुपये का मासिक मानदेय देने को कहा था, लेकिन अब सरकार अपने बयान को बदलकर साल में मात्र दो हजार रुपया देने की बात कह रही है। विरोध करने वालों में रीता सिंह, विमला, पदमा प्रथौली, हेमा जोशी, रीना सिंह, लक्ष्मी जोशी, रेखा ढेक, पार्वती देवी, पुष्पा देवी, कोशल्या पांडेय, ममता देवी, दीपा जोशी, बंसती, रेखा, कुसुम बोहरा, चंपा पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर श्रमिकों की देश व्यापी हड़ताल के साथ ही श्रम कानूनों में किए गए संशोधन से भड़की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी शुक्रवार से देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की ब्लाक अध्यक्ष सरोज मौनी, कोषाध्यक्ष गोविंदी पंत, गीता देवी, सरोज चंद, जानकी देवी, सुषमा, आरती, देवकी सामंत, विमला बिष्ट, चंद्रावती, चंद्रकला, मंजू उपाध्याय, शहाना परवीन, साधना, मुन्नी राय, सावित्रि बिष्ट, ममता उप्रेती, पार्वती चंद, ममता जोशी आदि शामिल थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed