{"_id":"61438df28ebc3e91ee5d3766","slug":"the-death-of-the-husband-of-the-village-head-of-naulapani-injured-in-the-fight-tanakpur-news-hld438202287","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल नौलापानी के ग्राम प्रधान के पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल नौलापानी के ग्राम प्रधान के पति की मौत
विज्ञापन
मृतक जीवन लाल की फाइल फोटो।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नामकरण की दावत में चचेरे भाइयों में हुई मारपीट में घायल हुए नौलापानी की ग्राम प्रधान के पति की मौत हो गई। घटना तीन दिन पहले मंगलवार को चल्थी चौकी क्षेत्र में हुई है। युवक की मौत से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। परिजनों ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। मृतक के पिता का कहना है कि वे चल्थी चौकी या चंपावत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराएंगे।
नौलापानी, निवासी मृतक ग्राम प्रधान के पति जीवन लाल (30) के पिता गणेश राम ने बताया कि उनका बेटा जीवन गत मंगलवार को पड़ोस में चचेरे भाई कमल राम के पुत्र के नामकरण समारोह में गया था। वहां किसी बात को लेकर तीन चचेरे भाईयों ने उसे बेरहमी से पीटकर घायल अवस्था में घर के पास खेत में फेंक दिया। देर रात तक जीवन के घर नहीं लौटाने पर उसकी तलाश शुरू हुई तो वह घर के पास खेत में गंभीर हालात में पड़ा मिला। उसे रात में ही टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां से रेफर करने बाद परिजन उसे खटीमा के अस्पताल ले गए लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में भी डॉक्टर ने उसकी हालत देखते हुए हाथ खड़े कर दिए और युवक को घर ले जाने की सलाह दी। बताया कि परिजन बृहस्पतिवार सुबह उसे घर ला रहे थे कि रास्ते में उसकी नब्ज थम गई। परिजन उसे लेकर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर घनश्याम तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
प्रधान पति की मौत से ग्रामीण स्तब्ध
टनकपुर (चंपावत)। नौलापानी ग्राम प्रधान के पति की मौत से नौलापानी और सूखीढांग के लोग स्तब्ध हैं। खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। जीवन के छोटे-छोटे दो बेटे और एक बेटी है। इधर, मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज तेज कुमार ने पिता गणेश राम से घटना के बारे में पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।