फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The date of election of Zila Panchayat President and Block Pramukh has been announced, the heartbeats of the contenders have increased

Champawat News: जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तिथि घोषित, दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं

Thu, 07 Aug 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 07 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The date of election of Zila Panchayat President and Block Pramukh has been announced, the heartbeats of the contenders have increased
पिथौरागढ़। आखिरकार जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। 14 अगस्त को इन पदों के लिए चुनाव होगा। तिथि घोषित होते ही संभावित दावेदारों की धड़कन तेज हो गई हैं। सीमांत जिले में 287 बीडीसी सदस्य आठ ब्लॉक प्रमुख जबकि 32 जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष के चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव निपटते ही ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का शोर शुरू हो गया था। ब्लॉक प्रमुख के संभावित दावेदारों ने जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू करते हुए बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने की जोर-आजमाइश शुरू कर दी। कई बीडीसी सदस्य घर से गायब हैं और संभावित दावेदारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने खेमे के सदस्यों को गुप्त स्थान पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं की भी अपनी विधानसभा के विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख पद पर नजर है। दोनों ही दल अपने खेमे का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे हैं लेकिन इसकी राह आसान नहीं होने वाली है। भाजपा के 14 अधिकृत प्रत्याशी जबकि कांग्रेस के सात अधिकृत और समर्थित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीतकर दोनों ही दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए किसी भी दल को 17 सदस्यों का साथ चाहिए होगा। दोनों ही पार्टियों ने चुनाव निपटते ही जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करना शुरू कर दिया था और सभी चुनाव तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे थे। अब इनका इंतजार खत्म हो गया है, 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा।
कौन ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का दावेदार होगा, इसकी तस्वीर फिलहाल साफ नहीं हुई है। दोनों ही दल किसे अपना प्रत्याशी घोषित करेंगे इस पर भी सबकी नजर है। कौन बाजी मारेगा और किसे मायूस होना पड़ेगा, इसका अंतिम फैसला बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य करेंगे।
--
काठमांडो में बीडीसी सदस्यों के सैर-सपाटे का वीडियो वायरल
सीमांत जिले के कुछ बीडीसी सदस्यों का काठमांडो में सैर-सपाटे का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं। किसी ने लिखा है कि उत्तराखंड इतनी बड़ी आपदा से लड़ रहा है और ये मजे ले रहे हैं। किसी ने पोस्ट किया है कि ये अपना विकास करेंगे, जनता का नहीं। पूरा सिस्टम करप्ट है। धनबल के बिना जनप्रतिनिधि बन पाना बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि लोकतंत्र धीरे-धीरे लूट तंत्र बनता जा रहा है। जब प्रमुख बनने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर अच्छा-खासा खर्च हो चुका है तो ब्लॉक प्रमुख पूरे पांच साल सूद समेत अपनी वसूली में ध्यान देगा। ये बीडीसी सदस्य गांव का चहुंमुखी विकास करेंगे? ये वही ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ जनप्रतिनिधि हैं जो जनता के साथ हर हाल में सेवा के लिए खड़े रहेंगे? गलत जगह वोट देने का नतीजा आदि कमेंट इस वीडियो पर किए गए हैं जो चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। अमर उजाला इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
--
जिले के आठों विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद पर आरक्षण
विकासखंड बीडीसी सदस्य आरक्षण
बेड़ीनाग 37 एससी महिला
धारचूला 40 एसटी महिला
डीडीहाट 27 सामान्य
गंगोलीहाट 40 एससी
कनालीछीना 33 सामान्य
मूनाकोट 37 महिला
मुनस्यारी 33 सामान्य
बिण 40 ओबीसी महिला
----------
11 को प्रमुखों के लिए नामांकन होगा

चंपावत। जिले में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर निर्वाचन की तिथि घोषित हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित समयसारिणी के अनुसार संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन 11 अगस्त को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगा। नामांकनपत्रों की जांच 11 अगस्त को ही अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नामांकन वापसी 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। मतदान 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा और मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद होगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर ही संपन्न कराई जाएगी। मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। संवाद

--
आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू

चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर सामान्य निर्वाचन के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता सात अगस्त से लागू हो गई है। मतगणना पूर्ण होने तक सभी संबंधित जिलों की जिला और क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed