{"_id":"68e2ab3c34cae986fc0496d5","slug":"the-dangling-wires-of-125-electricity-poles-in-the-district-were-repaired-champawat-news-c-229-1-cpt1004-130331-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में 125 बिजली पोलों के झूलते तारों को किया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में 125 बिजली पोलों के झूलते तारों को किया दुरुस्त
Sun, 05 Oct 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम ने जिले चार ब्लाॅकों के 125 बिजली पोलों के झूलते तारों को दुरुस्त कर दिया है। इससे क्षेत्र में होने वाली विद्युत संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से लगातार क्षेत्र में विद्युत सेवाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले महीने हुई बारिश और अन्य आपदाओं से ग्रामीण सहित नगरीय क्षेत्रों में विद्युत संबंधी उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा था। बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बिजली लाइनें भी टूट गई थीं।
उन्होंने बताया कि बाराकोट, चंपावत, रीठासाहिब, लोहाघाट, टनकपुर, पाटी, चल्थी सहित ग्रामीण मार्गों और राष्ट्रीय-राजमार्ग किनारे क्षतिग्रस्त हुए बिजली पोल और लाइनों की मरम्मत की जा रही है। अब तक 125 पोलों के तारों को सुधारने का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शेष जगहों पर भी कार्य किया जाएगा। संवाद