फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The contractual environment is performed by friends

संविदा पर्यावरण मित्रों ने प्रदर्शन किया

Fri, 17 Mar 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 17 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
The contractual environment is performed by friends
प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र - फोटो : अमर उजाला
 स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर नगर पंचायत के संविदा पर्यावरण मित्रों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेर के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण मित्रों ने स्थायी नियुक्ति मिलने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत में कार्यरत सभी संविदा पर्यावरण मित्रों ने नगर पंचायत में धरना देकर नारेबाजी की। कहा कि शासन से आठ पर्यावरण मित्रों की स्थायी नियुक्ति के शासनादेश को पांच माह बीतने के बावजूद नियुक्ति नहीं हो सकी है। कहा जब तक स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होती वह हड़ताल से नहीं हटने वाले है। वहां पर हरिचरण, सतीश कुमार, विलियम सिंह, विजय लाल, सुमन, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। हड़ताल के चलते स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, मीना बाजार, हथरंगिया, ठाड़ाढूंगा, शिवालय मार्ग, पिथौरागढ़ मार्ग आदि पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


गठित की गई है नियुक्ति कमेटी
नगर पंचायत के ईओ अभिनव कुमार का कहना है कि पर्यावरण मित्रों की स्थायी नियुक्ति के लिए पूर्व में ही डीएम ने एक कमेटी का गठन किया है। आचार संहिता के चलते इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कमेटी में शामिल लोहाघाट की तहसीलदार नीलू चावला के अवकाश में होने से नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में देरी हो रही है। ईओ का कहना है कि पर्यावरण मित्रों को तत्काल काम पर लौटने के नोटिस जारी कर दिया गया है। काम में न लौटने पर अग्रिम कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed