फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The cheater in the name of lottery in KBC caught from Bihar

केबीसी में लॉटरी के नाम पर ठगने वाला बिहार से दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The cheater in the name of lottery in KBC caught from Bihar
चंपावत। केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में लॉटरी के नाम पर अलग-अलग जगहों से लाखों रुपये की ठगी करने वाला साइबर ठग बिहार के जमुई से गिरफ्तार हुआ है। चंपावत पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बिहार और झारखंड क्षेत्र में साइबर ठगी में लिप्त गिरोह से जुड़ा था। यह ठग विभिन्न सोशल प्लेटफार्म के जरिये लॉटरी लगने और दूसरे तरीके से झांसे में लेकर ठगी करता था। आरोपी के खाते में लाखों रुपये का लेनदेन होने की पुष्टि हुई है। 19 नवंबर 2020 को फेसबुक मेसेंजर पर कॉल कर केबीसी कार्यक्रम में 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने का फर्जी वीडियो दिखाकर एक अनजान व्यक्ति ने पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मटियानी निवासी नीरज सिंह (37) से ठगी की थी। आरोपी ने इनाम की राशि प्राप्त करने के लिए कर के रूप में 1.46 लाख रुपये देने की बात कही। नीरज ने उसके खाते ये पूरी रकम जमा कर दी। बाद में जब नीरज को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने पुलिस ने शिकायत की।
विज्ञापन

पंचेश्वर कोतवाली ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। रीठा साहिब के थानेदार नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस और साइबर सेल की टीम ने फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, व्हाट्सएप और बैंक से ब्यौरा लेकर साइबर ठग की तलाश शुरू की। ठग की पहचान राजकुमार सिंह निवासी जमुई जिले (बिहार) के मंगरार गांव थाना लक्ष्मीपुर के रूप में हुई। लोहाघाट थाने के देवेंद्र सिंह मेहता के नेतृत्व में जमुई गई पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में साइबर सेल के प्रभारी हरपाल सिंह, बिलाल अहमद, रामलाल, बिहारी लाल, सद्दाम हुसैन और भुवन पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed