फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The charges were found substandard quality

सही पाए गए घटिया गुणवत्ता के आरोप

Fri, 25 Dec 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 25 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन

किमतोली और दिगालीचौड़ के बीच किए डामरीकरण के उखड़ने की स्थलीय जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। गाजियाबाद की मैसर्स आरआर एसोसिएट्स की ओर से कराए जा रहे डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर लोनिवि के पूर्व ईई ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। इस बीच सीडीओ एसएस पांगती ने इस कार्य की जांच के लिए एक समिति गठित की थी, जिसने स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जिला निर्माण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ओंकार धौनी, लोनिवि के ईई बीआर मिश्रा, अभियंता नीतू सिंह, जेपी विश्वकर्मा ने पाया कि लगभग डेढ़ किमी के लंबे दायरे में डामरीकरण का कार्य उखड़ गया है, इसकी वजह इन स्थानों पर छाया पड़ने एवं जमीन में सीलन होना रहा है। अधिशासी अभियंता का कहना था कि ठेकेदार का भुगतान रोका गया है। ठेकेदार ने इस कार्य को दोबारा करने पर सहमति जताई है। इसके लिए बकायदा उसने विभाग को लिखकर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed