चंपावत। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने रविवार रात जिला अस्पताल में कैंडल मार्च निकाल विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। कहा कि कोरोना काल में बेहतरीन काम करने के बावजूद उनकी अनदेखी हो रही है। संगठन ने कोरोना काल में हर माह एक दिन की वेतन कटौती का विरोध कर पीजी की अवधि का पूरा वेतन देने की मांग की है। कैंडल मार्च में सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, संघ जिलाध्यक्ष डॉ. एचएस ऐरी, पीएमएस डॉ. आरके जोशी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. शोभित तिवारी, विष्णु गिरि गोस्वामी आदि थे। वहीं लोहाघाट में डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. जुनैद कमर, डॉ. रविंद्र बोरा, डॉ. मुकुल कुमार राय, डॉ. चित्रलेखा आदि थे।
अब सामूहिक अवकाश नहीं लेंगी नर्सेें
चंपावत। नर्सेज एसोसिएशन का सोमवार को सामूहिक अवकाश कार्यक्रम टल गया है। संघ के सदस्य हिमांशु कोहली ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक से प्रांतीय पदाधिकारियों की बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब सभी नर्सें पहले की तरह ही सेवा देंगी। कई मांगों को लेकर नर्सेज एसोसिएशन पूरे प्रदेश में सोमवार को सामूहिक अवकाश पर जाने वाला था। स्टाफ नर्स बसंती तिवारी, सविता जोशी, सीमा खान, विकास कुमार, राजेश गोस्वामी, अनीता राय, बबीता खंपा, सपना, पल्लवी आदि ने किए गए वादे का जल्द से जल्द शासनादेश करने का डीजी से आग्रह किया है।