{"_id":"48c3d4095b3dc70d6aaa55b371d0773d","slug":"the-budget-will-then-be-closed-panchayat-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों का बजट बंद किया तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों का बजट बंद किया तो होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/टनकपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से राज्य वित्त को बंद करने के विरोध में ग्राम प्रधान भड़क गए हैं। उनका कहना था कि इस धनराशि से गांव में तमाम विकास कार्य कराए जाते थे, इसके बंद होने से गांव का विकास कार्य काफी प्रभावित होगा। वहीं, विरोध में शनिवार को टनकपुर के ग्राम प्रधानों ने सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
लोहाघाट में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष चांद बोहरा के नेतृत्व में प्रधानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष महेश बोहरा, मदन राम, भीम देव, विनोद ढेक, जानकी बिष्ट, सुभाष विश्वकर्मा, भुवन सुतेड़ी, शिवराज सिंह, गिरीश राम, हेमा, हिना करायत, कैलाश राम आदि थे। प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 22 दिसंबर को चंपावत में विरोध-प्रदर्शन करने के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उधर, टनकपुर में ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले एसडीएम नरेश दुर्गापाल को सौंपे ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने कहा कि यदि राज्य वित्त के बजट का आवंटन बंद किया गया तो संगठन सरकार के इस फैसले के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन अध्यक्ष अमजद हुसैन, सतीश पांडेय, नीतू गोस्वामी, विनोद वर्मा, बसंत बल्लभ राय, कमलेश देवी, गीता देवी, माला देवी आदि थे।
विज्ञापन