फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The border village of Thapliyal Khera will be connected to road facilities.

Champawat News: सीमांत गांव थपलियालखेड़ा को सड़क सुविधा से जुड़ेगा

Wed, 29 Apr 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 29 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The border village of Thapliyal Khera will be connected to road facilities.
चंपावत। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जिले के दूरस्थ गांव थपलियालखेड़ा संपर्क मार्ग से जुड़ेगा। पीएमसीएसवाई ने सड़क निर्माण के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत भारत सरकार के ग्राम सड़क सर्वे (जीएसएस) मोबाइल एप के माध्यम से आवश्यक तकनीकी सर्वेक्षण पहले ही पूर्ण किया जा चुका है। सर्वे रिपोर्ट को अनुमोदन के लिए उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूआरआरडीए) को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता त्रिभुवन बिष्ट ने बताया कि गांव तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। अधिशासी अभियंता के अनुसार प्रस्तावित सड़क की लंबाई लगभग आठ से 8.50 किलोमीटर है। सड़क का लाखों की लागत से निर्माण किया जाएगा। परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रभावी पैरवी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed