फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The BJP is very happy with the tunes of film songs

फिल्मी गीतों की धुन पर खूब थिरके भाजपाई

Sat, 11 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 11 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
The BJP is very happy with the tunes of film songs
चंपावत में विजयी जुलूस में शामिल कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में चंपावत के भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी और लोहाघाट में भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। चुनाव नतीजे की घोषणा के बाद उत्साहित भाजपाइयों ने जहां मोटर स्टेशन पर फिल्मी गीतों की धुन पर थिरक कर खुशी का इजहार किया, वहीं देर रात्रि तक मिठाई बांटने और एक-दूसरे को बधाई देने सहित आतिशबाजी का दौर चलता रहा।

भाजपाई की कई महीनों से चल रही चुनावी रणनीति के आशातीत परिणाम उस समय सामने आए जब चंपावत के रिटर्निंग अफसर ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी को विजयी घोषित किया। घोषणा के बाद शुरू हुआ खुशी के इजहार का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जहां रंग-अबीर से सराबोर होकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी, तो वहीं देर रात्रि तक आतिशबाजी के साथ जश्न का दौर भी चला। कुछ अति उत्साही कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन पर वाहनों में लगे स्टीरियो म्यूजिक सिस्टम में फिल्मी गीतों की धुन पर थिरक कर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने कैलाश गहतोड़ी की जीत पर जबर्दस्त खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले राउंड से ही उड़ाने लगे अबीर-गुलाल
 होली पर्व के दौरान आए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद समर्थकों ने जश्न में खूब जमकर अबीर और गुलाल उड़ा। समर्थकों ने समय से पहले ही होली के रंगों में जमकर खुशी जताई। चंपावत सीट पर पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी के आगे रहने पर समर्थकों ने सुबह से ही अबीर गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed