फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The biggest challenge traditional farming

पारंपरिक खेती की बढ़ी चुनौती

Wed, 25 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Wed, 25 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

रासायनिक खादों का प्रयोग करने, समय से वर्षा न होने, जंगली जानवरों के खेती को नुकसान पहुंचाने से यहां की पारंपरिक मंडुवे की खेती घट गई है। यह खुलासा जीआईसी दिगालीचौड़ रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. सुधाकर जोशी के मार्गदर्शन में बाल वैज्ञानिक रवीश ने अपने शोध में किया है।

विज्ञापन


उनके लघु शोध प्रबंध को प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। शोध में कहा गया है कि मानाढुंगा, बांकू, चौंडला, फांफर, बलाना आदि गांवों में व्यापक स्तर पर मंडुवे की खेती होती थी। इन गांवों में  प्रतिवर्ष मंडुवे के उत्पादन में कमी आती जा रही है। पांच सदस्यीय दल में पुनीत सिंह, तारा सिंह, देवशीष, भुवन कोहली भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिन्हें प्रधानाचार्य गोपाल राम की अध्यक्षता, ब्रजेश ढेक के संचालन में हुए समारोह में सम्मानित किया गया। एचडी राम, आरएस राम, एपी सिंह, रमेश रावल, अश्विनी मौर्य, धर्मेंद्र राणा, पीडी मुरारी, अनिल पचौली, गणेश पंत, कमलेश  जोशी, जगदीश जोशी, नवीन भट्ट, आशा पंत, ललिता वर्मा, नवीन उप्रेती, एनडी जोशी ने बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed