फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The accused living in the Quarantine Center with a fake name was arrested

फर्जी नाम पते से क्वारंटीन सेंटर में रह रहे आरोपी को दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The accused living in the Quarantine Center with a fake name was arrested
लोहाघाट (चंपावत)। फर्जी नाम और पता बताकर क्षेत्र के एक क्वारंटीन सेंटर में रह रहे दिल्ली निवासी एक वांछित आरोपी को दिल्ली पुलिस पकड़कर साथ ले गई है। आरोपी हत्या के प्रयास में वांछित था, जो अभी तक फरार चल रहा था। एसडीएम के आदेश के बाद आरोपी को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली से एसआई रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर लोहाघाट पहुंची। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि आरोपी रोशन ललवानी (22) निवासी दिल्ली 11 अगस्त को लोहाघाट पहुंचा था। उसने लोहाघाट चेकपोस्ट में अपने को लखनऊ से आया बताने के साथ अपना नाम मोहन पुत्र सतीश, निवासी रौल मडलक दर्ज कराया था। जिसके आधार पर आरोपी को 14 दिन के लिए मायावती के आईक्यू सेंटर में क्वारंटीन कर लिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को उसे क्वारंटीन हुए 12 दिन हुए थे। दिल्ली पुलिस के आने पर आरोपी की ओर से अपना नाम पता फर्जी बताने पर उसकी तलाश में कुछ दिक्कतें आई। उसकी लोकेशन और फोटो के आधार पर उसे मायावती आईक्यू सेंटर से बरामद किया गया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी रोशन हत्या के प्रयास में दिल्ली में आईपीसी की धारा 307 में वांछित था। आरोपी को लिखित रूप में दिल्ली पुलिस को सौंपा गया। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी गुमशुदगी में संदिग्ध था। जिसे दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed