फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Texi Stand in Tanakpur

बस स्टेशन के पास से फिर सवारी भरने लगे हैं टैक्सी चालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Texi Stand in Tanakpur
बहुमंजिली वाहन पार्किंग के लिए चयनित न्यू टैक्सी स्टैंड की जगह। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन की सख्ती पर कुछ दिन अंकुश लगने के बाद अब टैक्सी चालक फिर रोडवेज बस स्टेशन के आसपास से बेरोकटोक सवारी बैठाने लगे हैं। टैक्सी चालकों की इस मनमानी से हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन पुलिस, प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में टैक्सी वाहनों के मनमाने संचालन के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने टैक्सियों का संचालन निर्धारित स्टैंड से कराने का आदेश दिया है। डीएम ने भी पुलिस, प्रशासन को हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी टैक्सी संचालकों की मनमानी नहीं रुकी। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने दो जनवरी को बस स्टेशन के आसपास से टैक्सी चालकों को खदेड़कर न्यू टैक्सी स्टैंड से संचालन की हिदायत दी थी। प्रशासन और पुलिस सख्ती के बाद टैक्सी चालक कुछ दिन तो तय स्थल पर रहे, लेकिन अब फिर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed