फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   TEQIP workshop starts at Tanakpur Engineering College

टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में टीईक्यूआईपी कार्यशाला शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
TEQIP workshop starts at Tanakpur Engineering College
टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में टीईक्यूआईपी तृतीय की कार्यशाला में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. ऐपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान (इंजीनियरिंग कॉलेज) में टीईक्यूआईपी तृतीय (तकनीकि शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम) की ओर से मैटलब प्रोग्रामिंग कोर्स पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ पंकज बड़ोनी और चेतन प्रकाश का स्वागत किया गया। कॉलेज के निदेशक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को अपने प्रोजेक्ट आदि में सहायता मिलेगी। सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ पंकज बड़ोनी ने बेसिक कोर्स के साथ कार्यशाला की शुरूआत की। उन्होंने बेसिक कमांड्स, फंक्शन, टूडी व थ्रीडी प्लॉट आदि का ज्ञान दिया। चेतन प्रकाश ने मैटलब कोर्स सॉफ्टवेयर पर हैंड्स ऑन क्रियाकलाप कराए। कार्यशाला में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय व चतुर्थ वर्ष और सिविल इंजीनियरिंग के चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन में संचालन समन्वयक अलप महर, हिमांशु साह, तनुजा महर, मनीषा चंद आदि सहयोग दे रहे हैं। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed