फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Temples built by NH shore demolish

एनएच किनारे बनाए अस्थाई निर्माण जंगलात ने ढहाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Temples built by NH shore demolish
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर बनलेख में बनाए गए अस्थायी निर्माण को वन विभाग ने ध्वस्त किए हैं। अस्थायी निर्माण कार्य ध्वस्त किए जाने से भाजपा ने नाराजगी जताई है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंपावत मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को डीएम से मुलाकात कर अस्थायी निर्माण को सड़क का काम पूरा होने तक बनाए रखने की मांग की है ।
विज्ञापन

पार्टी का कहना है कि सड़क किनारे बनाए गए इन अस्थायी निर्माणों में वहां काम कर रहे मजदूर रहते थे। लेकिन एक माह पूर्व वन विभाग ने इन अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इससे इन मजदूरों को रात काटने में मुसीबत हो रही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना, जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा, बीडीसी सदस्य सुंदर बोहरा, डेरी प्रबंध समिति सदस्य कृष्णा जोशी, मुकेश जोशी, कपिल खर्कवाल आदि मौजूद थे। उधर चंपावत के वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा का कहना है कि आरक्षित वन क्षेत्र में अस्थायी निर्माण के लिए ना तो किसी तरह की अनुमति ली गई थी और नहीं यह नियमों के अनुकूल था। इसलिए इन्हें ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed