फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Temple students brightened Bradha

छात्रों ने भराड़ा मंदिर परिसर को चमकाया 

Sat, 10 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 10 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Temple students brightened Bradha
छात्रों ने भराड़ा मंदिर परिसर को चमकाया  - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय इंटर कॉलेज खेतीखान के मध्य गंगोल में चल रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर जारी है। शिविर के दौरान रात को स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने अलग-अलग दलों में बंटकर गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम प्रभारी संजय भारद्वाज के दिशा-निर्देशन में ग्रुप कमांडर रितेश मनराल और उप कमांडर सुधांशु डिक्टिया के नेतृत्व में  शिवाजी, विवेकानंद, टैगोर तथा कलाम दल के शिविरार्थियों ने जनकांडे गांव के भराड़ा मंदिर परिसर तथा भगवती मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सफाई करने के साथ फैले पॉलिीथीन और अन्य  कूडे़ का निस्तारण किया। ग्राम प्रधान श्याम सिंह बोहरा की मौजूदगी में  स्वयंसेवकों ने रास्तों और नौलों की सफाई की गई। गुमान सिंह माहरा पार्क के चारों ओर उगी झाड़ियों का कटान कर उसे चमका दिया।
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र में प्रधान श्याम सिंह बोहरा, कल्याण सिंह माहरा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुमान सिंह आजाद की जीवनी पर प्रकाश डाला। बाद में निबंध प्रतियोगिता हुई। संदीप कलखुड़िया, मधुसूदन चंद्र आदि मौजूद थे। आयोजन में  विवेकानंद दल के नीरज परध्यानी, नीरज, सचिन, मनोज, कपिल, मयंक, टैगोर दल के  राहुल जुकरिया, निखिल, राहुल, सुदर्शन, निखिल, दीपक, कलाम दल के शिवांशु  खर्कवाल, सूरज, सूरज टम्टा, विनोद, हिमांशु, शिवाजी दल के अंकित सिंह,  हिमांशु, कमल, अमित भट्ट, व्यवस्थापक पंकज गहतोड़ी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटन-पाटनी में शुरू हुआ शिविर
राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय पाटन-पाटनी में शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश राम ने शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी विक्रमजीत चौहान ने  एनएसएस की अवधारणा पर प्रकाश डाला। चांदनी, कोमल, निकिता पाटनी ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर इंद्रा बिष्ट, सुशीला चौबे, हरीश सिंह, विनीता महर, जया जोशी, पुष्प कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed